फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   31 players selected for the state-level competition.

Uttarkashi News: 31 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 07 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
31 players selected for the state-level competition.
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल मातली के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कूल मातली के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। 31 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रधानाचार्य सुनील बिष्ट तथा जिला समन्वयक आलोक ने बताया कि जूडो में बालक वर्ग में 25 किग्रा भार वर्ग में आर्यन, 30 किग्रा में प्रिंस, 35 किग्रा में सागर, 40 किग्रा में हनी सिंह, 45 किग्रा में आयुष, 50 किग्रा में आलोक और 50 किग्रा से अधिक भार वर्ग में सोम का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में 27 किग्रा में प्राची, 32 किग्रा में रीवा आर्या, 36 किग्रा में सिमरन, 40 किग्रा में सृष्टि जुयाल, 44 किग्रा में तुलिका और 44 किग्रा से अधिक भार वर्ग में गुंजन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

वहीं, ताइक्वांडो के बालक वर्ग में 25 किग्रा भार वर्ग में आर्यन, 27 किग्रा में आदित्य राणा, 29 किग्रा में सत्यम, 32 किग्रा में राजकुमार, 35 किग्रा में सागर, 38 किग्रा में आदित, 41 किग्रा में शिवम और 41 किग्रा से अधिक भार वर्ग में अरुष रावत का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में 26 किग्रा में प्राची, 29 किग्रा में अरीति कलुरा, 32 किग्रा में अंशिका रावत, 35 किग्रा में आरुषि चौहान, 38 किग्रा में दिव्यांशी और 38 किग्रा से अधिक भार वर्ग में तुलिका राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर हिमांशु जोशी, मोनू कुमार, खैरुल निशा, रमेश सिंह चौहान, शूरवीर सिंह पड़ियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed