{"_id":"695d17f601955c8bd70b8d1e","slug":"work-has-begun-on-laying-sewer-lines-in-the-market-uttarkashi-news-c-50-1-nth1001-116661-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बाजार में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बाजार में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू
Tue, 06 Jan 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 06 Jan 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को छोड़कर बाजार से यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर बाजार में सीवज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। प्रशासन ने सीवर लाइन कार्य के मध्य नगर क्षेत्र में स्थानीय वाहनों को छोड़कर यातायात को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
नरेंद्रनगर बाजार क्षेत्र में मुख्य सड़क से होकर लगभग डेढ़ किलोमीटर सीवज लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने बताया कि सीवज लाइन बिछाने से नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। बताया प्रथम चरण में उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण विभाग को 24 जनवरी तक सीवज लाइन बिछाने की अनुमति दी गई है, इसके लिए वाहनों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
टिहरी से देहरादून, हरिद्वार जाने वाले वाहनों को गुजराडा सड़क से होकर कुशरेला बैरियर होते हुए देहरादून या फिर चाचा भतीजा तिराहे से आनंदा बाईपास होते देहरादून और हरिद्वार भेजा जा रहा है। ऋषिकेश से चंबा, टिहरी, उत्तरकाशी जाने वाले वाहनों को प्लास्डा बाईपास से आवाजाही की जा रही है।
विज्ञापन
इधर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, राजेंद्र गुसाईं, सेवा निवृत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने कहा कि सीवर लाइन के लिए खोदाई किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों से नरेंद्रनगर तहसील, अस्पताल तथा अन्य कार्यालयों में जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में वाहनों की इंट्री न होने से लोगों को करीब तीन किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से चाचा भतीजा तिराहे, आनंदा और प्लास्डा बाईपास से नरेंद्रनगर बाजार तक छोटे वाहन संचालित करने की मांग उठाई है।