फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Work boycotted strike for regularization

नियमितीकरण के लिए कार्यबहिष्कार कर दिया धरना

Sat, 16 Oct 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Work boycotted strike for regularization
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं परिचालन केंद्र में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने विनियमितीकरण समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर एक दिन का कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। डीएम व एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने शीघ्र लंबित मांगों का निस्तारण न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में स्थित परिचालन केंद्र के बाहर धरने पर बैठे अधिकारी व कर्मचारियों ने लंबित मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि सभी 13 जनपदों के आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न पद सृजित किए गए हैं जिनका चयन संविदा एवं आउटसोर्स से किया गया है। समर्थन में पहुंचे उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल राणा ने सरकार से शीघ्र अधिकारी-कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की मांग की। धरना देने वालों में शार्दुल गुसाईं, दलबीर सिंह, शिव नारायण, अरविंद, महेश चंद्र, विजयपाल, प्रेम लाल, अमरपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed