{"_id":"5d4053028ebc3e6cc4513e6f","slug":"women-demand-full-ban-on-drug-abuse-utter-kashi-news-drn314671585","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने उठाई नशाखोरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने उठाई नशाखोरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को लेकर मातृ शक्ति संगठन ने रोष व्यक्त किया है। संगठन से जुड़ी महिलाओं ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर नशाखोरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
मंगलवार को तहसील कार्यालय पहुंची महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में बीते लंबे समय से अवैध शराब, चरस, स्मैक आदि की बिक्री हो रही है। आलम यह है कि होटल ढाबों सहित वन क्षेत्रों के आसपास खुलेआम शराब व अन्य नशा परोसा जा रहा है। जिस कारण महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर धड़ल्ले से कच्ची शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में शराब व नशा परोसने वाले उम्मीदवार का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया। वहीं तहसीलदार से नशे के इस कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही खाबली सेरा, कुमोला रोड आदि राजस्व क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस के हवाले करने की अपील की। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष रेखा नौटियाल जोशी, विमला चौहान, मीमा देवी, शांति भंडारी, भादी देवी, नारदेई, सीत देवी, सुलोचना, सुचित्रा देवी, मनमाला रावत, बबिता, सुषमा देवी, उषा, प्रमिला, अतोला देवी आदि मौजूद रहीं।