{"_id":"94cb66224653c456fc6ccfab3934649b","slug":"women-dead-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली में आयोजित रैली से लौटते समय खतौली उत्तरप्रदेश में वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
गो गंगा संरक्षण की मुहिम में जुटे संत गोपालमणि के नेतृत्व में 28 फरवरी को दिल्ली में विशाल रैली का आयोजन किया गया। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर रैली में उत्तरकाशी जनपद से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
रैली से उत्तरकाशी लौटते समय खतौली उत्तरप्रदेश में बस से उतरते हुए दूसरे वाहन की चपेट में आने से थाती धनारी गांव निवासी कुंती देवी (57) पत्नी रामपाल परमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
साथी यात्रियों ने महिला के शव को देहरादून परिजनों के पास पहुंचाया। सोमवार को हरिद्वार में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।