{"_id":"59076a404f1c1bcb3a442572","slug":"women-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 01 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने नौगांव बाजार में जुलूस निकालकर पुरोला मोटर मार्ग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी स्थान पर शराब की दुकान नहीं खोलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बता दें कि नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान एक माह से बंद है। कुछ शराब कारोबारियों ने गुपचुप तरीके से पुरोला रोड पर दुकान खोलने की तैयारी कर ली थी। इसकी भनक लगते ही नौगांव, धारी तथा मुलाणा की दर्जनों महिलाएं दुकान पर आ धमकी और मकान मालिक से दुकान न देने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान महिलाओं की मकान मालिक से नोकझोंक भी हुई। मामले को बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया। हालांकि बाद में मकान मालिक ने महिलाओं को शराब के लिए दुकान नहीं देने का आश्वासन दिया। महिलाओं का कहना था कि प्रदेश सरकार शराब की जगह लोगों को अच्छी शिक्षा दे।
विज्ञापन
क्षेत्र में अच्छे शैक्षणिक संस्थान खोल कर लोगों को रोजगार दे। प्रदर्शनकारियों में जिला पंचायत सदस्य विमला रावत, ममता, मीना रावत, चमनी, रामप्यारी, अलिजा, बृजना, जगदंबा, केंद्रा, बासू देवी, किरसनी, दर्शनी देवी, युवा क्रांति संगठन के जगवीर रावत, सरदार सिंह आदि शामिल थे।