फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi News woman died due to fall from hill during going to collect grass

Uttarkashi: जंगल से घास लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, बेटे की शादी की खुशियां मातम में बदली

Thu, 24 Aug 2023 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Updated Thu, 24 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

दिलसौड़ हाल मनेरा निवासी शीला देवी मनेरा दिलसौड़ मार्ग के पास जंगल से घास लेने गई थी। पैर फिसलने के कारण महिला पहाड़ी से सीधे मनेरा दिलसौड़ मार्ग पर आ गिरी।

विज्ञापन
Uttarkashi News woman died due to fall from hill during going to collect grass
महिला की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तरकाशी के मनेरा दिलसौड़ मार्ग के पास जंगल से घास लेने गई एक महिला पहाड़ी से गिरकर गंभीर घायल हो गई। महिला एक घंटे तक सड़क पर ही तड़पती रही। घटना का एक घंटे बाद चला जब एक युवती वहां से गुजरी। उसने महिला के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे ग्राम दिलसौड़ हाल मनेरा निवासी शीला देवी (45) पत्नी राजू महर मनेरा दिलसौड़ मार्ग के पास जंगल से घास लेने गई थी। पैर फिसलने के कारण महिला पहाड़ी से सीधे मनेरा दिलसौड़ मार्ग पर आ गिरी। घटना का पता करीब 11 बजे तब चला जब एक युवती ने शीला देवी को सड़क किनारे लहूलुहान देखा।
विज्ञापन


Uttarakhand: पुरोला टौंस वन प्रभाग में हरे पेड़ काटने का मामला, डीएफओ, एसडीओ और तीन रेंजर सस्पेंड, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शीला देवी को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू महर के परिवार में बड़े बेटे प्रवेश की अक्तूबर माह में शादी तय थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियाें में लगा था लेकिन शीला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं आकस्मिक मौत से दिलसौड़ गांव सहित मनेरा क्षेत्र में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed