फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Week-long from 22 villages of the area in the dark Bangan

बंगाण क्षेत्र के 22 गांव हफ्तेभर से अंधेरे में

Fri, 13 Jan 2017 10:19 PM IST
uttarkashi
uttarkashi Updated Fri, 13 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र कई गांवों में लगभग हफ्ते भर से विद्युत आपूर्ति ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के करीब 22 गांव में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


मोरी ब्लॉक के आराकोट क्षेत्र के चीवा, मौंडा, बलावट, किराणू, माकुड़ी, दुचाणू, डामठी, थुनारा, भुटाणू,  किरोली, मैंजनी, पावली आदि गांव में देहरादून जिले से विद्युुत आपूर्ति की जाती है, लेकिन त्यूणी स्थित ट्रांसफार्मर में अधिक लोड पड़ने के कारण शाम होते ही ऊर्जा निगम इस क्षेत्र की सप्लाई बंद कर देता है।
विज्ञापन


ऐसे में क्षेत्र के 22 गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। बिजली गुल होने से सबसे अधिक परेशानी इंटर व हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को हो रही है। पहले इस क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश से विद्युत आपूर्ति होती थी। वर्ष 2013 में उर्जा निगम ने इस क्षेत्र को देहरादून से जोड़कर त्यूणी से यहां विद्युत सप्लाई की जाती रही लेकिन नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवर लोडिंग का खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा निगम आराकोट नरेंद्र सिंह राणा का कहना है कि क्षेत्र के 22 गांव को शीघ्र मोरी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। आराकोट में बिजली घर स्वीकृत हो गया है। त्यूणी क्षेत्र में ओवर लोडिंग के कारण सुबह शाम बंगाण क्षेत्र में कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed