{"_id":"6aca272329ad7d032a02f2dc","slug":"weather-strikes-the-kidney-bean-crop-farmers-hard-work-goes-to-waste-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122697-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: राजमा की फसल पर मौसम का वार, किसानों की मेहनत हुई बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: राजमा की फसल पर मौसम का वार, किसानों की मेहनत हुई बेकार
Sat, 10 Oct 2026 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
ओलावृष्टि से राजमा की तैयार फसल हुई बरबाद
किसानों ने आंकलन कर नुकसान का मुआवजा देने की उठाई मांग
पुरोला। राजमा की फसल से अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को बारिश और ओलावृष्टि ने बड़ा झटका दिया है। पंचगाई पट्टी क्षेत्र में बीते दिनों हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से कटाई के लिए तैयार राजमा सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। फसल खराब होने से चिंतित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, मौसम की मार ऐसे समय पड़ी जब राजमा की फसल कटाई के लिए तैयार थी। बारिश से फसल भीग गई जबकि ओलावृष्टि से दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसानों को उत्पादन में नुकसान के साथ उपज का उचित दाम मिलने की उम्मीद भी कमजोर पड़ गई है।
किसानों का कहना है कि खेती के लिए बीज, खाद, मजदूरी और अन्य कृषि कार्यों पर पहले ही काफी खर्च किया जा चुका है। ऐसे में फसल को नुकसान पहुंचने से उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है। पंचगाई पट्टी के कई परिवारों की आजीविका राजमा की खेती पर निर्भर है। ऐसे में फसल खराब होने का असर सीधे उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण सतपाल, सुरेंद्र, राजेश, बिजेंद्र आदि ने प्रशासन से प्रभावित गांवों और खेतों का जल्द सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने कृषि एवं बागवानी विभाग की संयुक्त टीम भेजकर नुकसान का वास्तविक आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि समय पर आकलन और सहायता मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान से उबरने में राहत मिल सकती है।