फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   weather in chardham.

धामों का खुशगवार मौसम तीर्थयात्रियों को भाया

Fri, 20 May 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 20 May 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
weather in chardham.
चारधाम - फोटो : file

जिले में शुक्रवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा। हालांकि शाम के समय आसमान में बादल छाने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल मैदानों की बनिस्बत यहां मौसम खुशगवार होने पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को करीब 11 हजार तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किए।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर में भी जिला मुख्यालय पर पारा 38 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि हर्षिल, गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र में तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक होने से यहां पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के चेहरे खिले हुए हैं। शाम के समय आसमान में बादल छाने से जिला मुख्यालय पर भी तापमान में गिरावट आयी।
विज्ञापन


दो दिनों से रोजाना बादल तो छा रहे हैं, लेकिन अभी तक बरसात नहीं हुई है। फिलहाल मैदानों की तुलना में खुशगवार हुआ जिले का मौसम यहां पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को खूब भा रहा है। शुक्रवार को 4166 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 5971 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। यात्रा के शुरूआती बारह दिनों के भीतर दोनों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों का आंकड़ा सवा लाख पार कर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed