फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Water sports are being taught to the youth

युवाओं को सिखाए जा रहे हैं जलक्रीड़ा के गुर

Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Water sports are being taught to the youth
साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पर्यटन विभाग की ओर से मोरी ब्लॉक में सात दिवसीय जलक्रीड़ा प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ किया गया, जिसमें दो दर्जन से अधिक स्थानीय युवक युवतियों को विभिन्न जलक्रीड़ाओं व पर्यटन आधारित स्वरोजगार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैंप के मुख्य प्रशिक्षक अक्षय पांडे, विपिन शर्मा, अनिल सकलानी, शिवानी गुसांई तथा वीरेंद्र नौटियाल ने बताया कि टौंस नदी में 28 दिसंबर तक चलने वाले कैंप में युवाओं को रीवर राफ्टिंग, कयाकिंग आदि जलक्रीड़ाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए पर्यटन विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं व अतिथि सत्कार की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने बताया कि जनपद में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में अधिकांश युवा इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग ने जलक्रीड़ा, स्कीइंग, एडवेंचर आदि साहसिक खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed