फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Water seeping into Tambakhani tunnel

तांबाखाणी सुरंग में रिस रहा पानी

Mon, 09 Aug 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Water seeping into Tambakhani tunnel
उत्तरकाशी की तांबाखाणी सुरंग में पानी के रिसाव से इस तरह पसरी है गंदगी। - फोटो : UTTER KASHI
ट्रीटमेंट के नाम पर करोड़ों खर्च के बाद भी तांबाखाणी सुरंग में पानी का रिसाव नहीं रुक पाया है। स्थिति यह है कि नियमित सफाई नहीं होने से पानी के रिसाव के कारण सुरंग में जगह-जगह कीचड़ और गंदगी पसरी हुई है, जिससे लोगों को चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2003 में वरुणावत भूस्खलन के बाद तांबाखाणी रोड पर पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी, जिसके बाद इस हिस्से में करोड़ों की लागत से 358 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया। जिस पर लाइनिंग कार्य पूरा होने में लंबा वक्त लगा। इस बीच बिना लाइनिंग कार्य के ही सुरंग को आवाजाही के लिए खोला गया। बाद में लाइनिंग कार्य समेत ड्रेनेज सिस्टम आदि पर अलग से लगभग 13 करोड़ से ऊपर धनराशि खर्च की गई, लेकिन सुरंग ट्रीटमेंट के नाम पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी सुरंग के हालात नहीं सुधर पाए हैं। सुरंग में पानी की निकासी के लिए लगाए गए पाइपों और छत से पानी का रिसाव जारी है। सुरंग में पैदल फुटपाथ भी कई जगह कीचड़ और पानी से भर गए हैं। रेलिंग के लिए लगाए गए पाइपों पर धुल की मोटी परत जम गई है। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि पालिका की ओर से सुरंग में नियमित सफाई कराई जाती है। बावजूद इसके यदि गंदगी है, तो शीघ्र इसे साफ किया जाएगा।
विज्ञापन

तांबाखाणी सुरंग को बीआरओ को हैंडओवर करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है, तो सुरंग की मरम्मत कराई जाएगी। सुरंग की सफाई की जिम्मेदारी पालिका की है। पालिका को सफाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed