{"_id":"6afaeb0fd832997e140f0b6c","slug":"woman-injured-in-bear-attack-referred-to-higher-centre-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123367-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भालू के हमले में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भालू के हमले में महिला घायल, हायर सेंटर रेफर
Mon, 16 Nov 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विकासखंड डुंडा के ठांडी गांव में छानी से घर लौट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार ठांडी गांव निवासी मकानी देवी देर शाम अपनी छानी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें भालू के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने महिलाओं की हालत गंभीर देखकर देहरादून रेफर कर दिया। वहीं, मुखेम रेंज के अधिकारी गोविंद पंवार ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल और छानियों में अकेले जाने के बजाय समूह में आवाजाही करने की अपील की है। साथ ही सतर्कता बरतने और आसपास भालू दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा है। संवाद