फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   water problem in uttarakashi area.

उत्तरकाशी जिले में पानी के लिए मचा हाहाकार

Sat, 21 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट/चिन्यालीसौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट/चिन्यालीसौड़ Updated Sat, 21 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
water problem in uttarakashi area.
पानी का संकट

सूखे के हालात, कस्बों में बढ़ती आबादी और बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने से बड़कोट, चिन्यालीसौड़ एवं जोशियाड़ा आदि स्थानों पर पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इस हाल में स्थानीय लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं और यात्रा कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव बड़कोट में पेयजल की किल्लत गहराती जा रही है। छटांगा एवं गडोली में एक महीने से पानी का संकट बना हुआ है। क्षेत्र के प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, सोलाल, ऐलासी देवी, राजकुमार आदि ने कहा कि जल संस्थान की लाइनों से स्थानीय लोगों को पानी मुहैया नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


होटलों में अवैध टुल्लू पंप लगाकर आम जनता के हक का पानी खींचा जा रहा है। जिला मुख्यालय से लगे जोशियाड़ा कालेश्वर मार्ग वाली बस्ती में पानी का संकट गहरा रहा है। क्षेत्र के पूरण सिंह बिष्ट, कुंदन असवाल, हिमांशु थपलियाल आदि ने बताया कि नलों में पानी नहीं आने पर लोग भागीरथी के मटमैले पानी से प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिन्यालीसौड़ नगर पंचायत के पीपलमंडी, जखवाड़ी, सुलीठांग, चुपल्या, हवाई अड्डा क्षेत्र, जोगत रोड, अस्पताल मोहल्ला, नागणी, धनपुर, बड़ेथी बस्ती में पानी का संकट बना हुआ है। अंतर क्षेत्रीय पलायन के कारण नगर की आबादी में भारी इजाफा हो चुका है, लेकिन पेयजल व्यवस्था वर्षों पुरानी लाइन के भरोसे है। नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने बताया कि पीपलमंडी में नलकूप के लिए बोरिंग की गई, लेकिन पानी नहीं निकला।


सर्दियों में अपेक्षित बारिश और बर्फबारी नहीं होने और अब गर्मी बढ़ने के कारण पेयजल स्रोतों पर पानी घट गया है, जिससे पेयजल आपूर्ति में कुछ दिक्कतें आ रही है। हैंडपंपों पर मोटर लगाकर तथा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई जा रही है।
-वीरेंद्र वर्मा, ईई, जल संस्थान उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed