{"_id":"6015802b8ebc3e33ad73275e","slug":"water-life-mission-plan-opposed-utter-kashi-news-drn3692716107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन योजना का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन योजना का विरोध
विज्ञापन
यमुनाघाटी में जल जीवन मिशन योजना के विरोध का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के पांच गांवों में विरोध के बाद शुक्रवार को बनाल पट्टी के पौड़ी गांव के ग्रामीणों ने भी डीएम को पत्र लिखकर योजना का विरोध किया है। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने योजना के नोडल अधिकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नौगांव प्रखंड के धराली, मसालगांव, सीना, पोलगांव व बडोगी में ग्रामीण जल जीवन मिशन योजना का विरोध कर चुके हैं। सबसे पहले गडोली क्षेत्र से लगे सीनागांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र लिखकर योजना पर आपत्ति दर्ज कराई थी। अब बनाल पट्टी के पौड़ी गांव के ग्रामीणों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। गांव के विरेंद्र लाल, सकल चंद, कौशल्या, मैयपति, विमला व बिजली देवी ने डीएम को पत्र लिखकर बताया कि गांव के हर परिवार में पानी व हर घर में नल पहले से लगे हुए हैं। उसके बावजूद योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने की योजना चल रही है, जो सरकारी धन का दुरुपयोग है। उन्होंने योजना को बंद करते हुए पेयजल से वंचित गांव में लाभ पहुंचाने की मांग की।
योजना के नोडल अधिकारी पेयजल निगम के ईई मुकेश जोशी का कहना है कि केंद्र सरकार की योजना में हर परिवार व हर व्यक्ति तक पानी का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें जनसंख्या बढ़ोत्तरी के मध्येनजर आगामी 25 वर्षों के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। कहा कि पौड़ी गांव के मामले में अधिकारियों को भेज कर जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
कखौन में योजना से लाइन बिछाने की मांग
कखौन तोक में सात परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। तोक के निवासी गजे सिह पंवार का कहना है कि ग्रामीण एक किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने तोक में जल जीवन मिशन योजना से पेयजल लाईन बिछाने की मांग की है।