फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Warning of lockout at PACS offices

Uttarkashi News: पैक्स कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी

Sat, 03 Oct 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Oct 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Warning of lockout at PACS offices
पुरोला। पैक्स सचिव एवं कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड ने लंबित मांगों के समाधान नहीं होने पर पांच अक्तूबर से प्रदेशभर की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में तालाबंदी कर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। संगठन के आंदोलन से सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों और आम उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

जनपद उत्तरकाशी में भी बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों ने मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन के अनुसार, 18 सितंबर से 30 सितंबर तक विभागीय सूचनाओं के आदान-प्रदान और बैठकों का बहिष्कार किया गया। इसके बावजूद शासन और प्रशासन की ओर से मांगों के समाधान की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष गुरुप्रसाद नौडियाल, सदस्य सचिव परिषद कमल नयन नौडियाल और प्रांतीय प्रतिनिधि सदस्य राजमोहन डोभाल ने कहा कि यदि पांच तक मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो पैक्स कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मिनी बैंकों में जमा राशि और ऋण वितरण की सुरक्षा को ठोस नीति बनाएं
छह माह से वेतन नहीं मिलने से भी नाराज हैं साधन सहकारी सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्रनगर/कंडीसौड़। साधन सहकारी समितियों के सचिव और कर्मचारियों ने नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एम-पैक्स) का पंजीकरण निरस्त करने, मिनी बैंकों में जमा धनराशि और समितियों द्वारा वितरित ऋण की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही शुरू नहीं की जाती है, तो पांच अक्तूबर से निबंधक कार्यालय देहरादून में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

साधन सहकारी समिति सचिव-कर्मचारी संघ लंबे समय से अपनी पांच सूत्री मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के सभी पैक्स सचिवों और कर्मचारियों को सहकारिता संवर्ग में शामिल करने, सभी पैक्स कैडर सचिव एवं समिति कर्मचारियों को राज्य स्वास्थ्य योजना/गोल्डन कार्ड से जोड़ने, कैडर फंड, वेतन, नियुक्ति, वेतन विसंगति और अन्य लंबित मांगों पर शीघ्र शासनादेश जारी करने की मांग की।


एसडीएम को ज्ञापन देने वालों में ज्ञापन देने वालाें में माणिक लाल बिजल्वाण, मोहन सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत शामिल थे। उधर थौलधार ब्लॉक के कंडीसौड़ में हुई बैठक में साधन सहकारी समिति के सचिवों ने छह माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। इस मौके पर गंगा प्रसाद सेमवाल, समीर चंद रमोला, वासुदेव कोठारी, काजोल रावत, सीमा नौटियाल और अनिल भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed