फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sewage flowing onto the road in Jankichatti.

Uttarkashi News: जानकीचट्टी में सड़क पर बह रहा सीवेज

Sat, 03 Oct 2026 04:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Oct 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Sewage flowing onto the road in Jankichatti.
स्मार्ट शौचालय के पिट टैंक हो रहा लीक, स्थानीय के साथ यात्री हो परेशान
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री धाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में स्मार्ट शौचालय के पिट टैंक की लीकेज ने स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई दिनों से सीवरेज पार्किंग स्थल और पैदल आवागमन के रास्ते पर बह रहा है। यात्रा सीजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सार्वजनिक स्थान पर फैली गंदगी और तेज दुर्गंध यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पिट टैंक से निकल रहा गंदा पानी लगातार पार्किंग क्षेत्र में फैलने के बाद पैदल रास्ते तक पहुंच रहा है। यात्रियों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज की दुर्गंध आसपास के होटल और ढाबों तक पहुंच रही है जिससे संचालकों और वहां ठहरने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। होटल व्यवसायी एवं स्थानीय निवासी अरविंद सिंह रावत ने कहा कि यात्रा सीजन में जानकीचट्टी में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे समय में खुले में सीवरेज बहना गंभीर समस्या है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई दिनों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय कारोबारियों में नाराजगी है। संबंधित एजेंसी को तत्काल मौके पर पहुंचकर लीकेज बंद करनी चाहिए। लोगों ने कहा कि यमुनोत्री यात्रा मार्ग का प्रमुख पड़ाव होने के कारण जानकीचट्टी की स्वच्छता सीधे यात्रियों के अनुभव और क्षेत्र की छवि से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सीवरेज की समस्या को तत्काल दूर किया जाना जरूरी है। बड़कोट एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि स्मार्ट शौचालय का संचालन करने वाली सुलभ इंटरनेशनल को पिट टैंक की लीकेज तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगे। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed