फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Voting awareness parties were dispatched

मतदान जागरूकता दलों को किया रवाना

Sat, 22 Jan 2022 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
Voting awareness parties were dispatched
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत कलक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने मतदान जागरूकता समूहगान, नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इस दौरान मतदान जागरूकता दलों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर से जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने मतदान जागरूकता दल को तीनों विधानसभाओं पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जिन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत कम रहा, वहां जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार, सीईओ नरेश शर्मा, डीडीओ केके पन्त, वरिष्ठ कोषाधिकारी बालकराम बासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed