{"_id":"5846eb064f1c1b9b19448631","slug":"villagers-will-be-recorded-on-the-case-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा होगा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा होगा वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाए जाने के आरोप में एक वर्ष पूर्व धारमंडल के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे को प्रदेश सरकार ने वापस लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गृह सचिव को ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विदित हो कि जून 2013 की आपदा के दौरान खरादी में यमुना नदी पर धारमंडल क्षेत्र के पांच गांवों को जोड़ने वाला झूला पुल आपदा में बह गया था, जिससे क्षेत्र के लोग अलग-थलग पड़ गए थे। 20 जून 2015 को क्षेत्र के ग्रामीणों ने खरादी में यमुनोत्री हाईवे पर पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सांकेतिक चक्काजाम लगाया था।
विज्ञापन
हाईवे जाम करने पर बड़कोट पुलिस ने धारमंडल क्षेत्र के 30 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह चौहान और वीरेंद्र सिंह पयाल की पहल पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के गृह सचिव को ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस करने के आदेश दिए हैं। धारमंडल विकास समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन