फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers take to the streets to demand a road.

Uttarkashi News: सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

Mon, 25 May 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 25 May 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers take to the streets to demand a road.
बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन
विज्ञापन

सीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठाई
बड़कोट। ग्राम पंचायत उपराड़ी, साड़ा और चक्र गांव को जोड़ने वाले बदहाल मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय बड़कोट पहुंचकर जुलूस निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

ग्रामीणों का कहना है कि बड़कोट-चक्र गांव-उपराड़ी-साड़ा मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। करीब पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों के बंद होने से सड़क की स्थिति और भी खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस बदहाल सड़क पर दुपहिया वाहन चालक कई बार चोटिल हो चुके हैं। यह मार्ग नगर पालिका क्षेत्र के साथ-साथ साड़ा और उपराड़ी गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है लेकिन इसकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सड़क खराब होने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में संचालित होमस्टे, होटल और रिजॉर्ट तक पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को भी भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है, जिससे पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सड़क सुधारीकरण की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। प्रदर्शनकारियों में उपराड़ी गांव के पूर्व प्रधान शांति प्रसाद बेलवाल, ग्राम प्रधान रीता, ग्राम प्रधान साड़ा नत्थी सिंह नेगी, सभासद सचिन राणा, इं. रमेश रावत, किशन सिंह, शंकर प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed