फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers stopped work, demonstrations when fields were demolished

खेतों के रास्ते ध्वस्त होने पर ग्रामीणों ने रोका काम, प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2020 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped work, demonstrations when fields were demolished
ऑलवेदर रोड कटिंग के कारण खेतों के रास्ते ध्वस्त होने से नाराज श्यामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य बंद करा दिया। मौके पर पहुंचे बीआरओ के अधिकारियों ने जल्द ही खेतों तक एप्रोच मार्ग बनाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बड़ेथी से पीपलमंडी तक बाईपास सड़क बनाई जा रही है, जिससे श्यामपुर, धनपुर, चिन्याली, नागणी, चुपल्या व पीपलमंडी क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि मौजूदा सड़क से करीब 15 मीटर ऊपर हो गई है, जिस कारण काश्तकारों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे आक्रोशित श्यामपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सड़क कटिंग कार्य बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर बीआरओ के जेई अमित चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। साथ ही दस दिनों में खेतों तक पहुंचने के लिए एप्रोच मार्ग बनाने का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने तय समय में समस्या का समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी भी दी। विरोध जताने वालो में पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख जोत सिंह बिष्ट, गुरजीत सिंह, महावीर, अतुल और उपेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed