फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers of Dashgi Patti met the Chief Minister

मुख्यमंत्री से मिले दशगी पट्टी के ग्रामीण

Sat, 09 Oct 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Dashgi Patti met the Chief Minister
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के पट्टी दशगी, बिष्ट, हातड़ व भंडारस्यू क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के जल्द निराकरण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सीएम धामी ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को दशगी पट्टी के ग्रामीणों ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सीएम धामी के समक्ष कोटधार दशगी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, धरकोट बिजोटी मे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति, बनगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने, पट्टी भण्डारस्यूं के बल्ला मोटर मार्ग निर्माण की स्वीकृति समेत अन्य मांगें उठाईं। साथ ही दशगी हातड़ में आयोजित होने वाले अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहने का निमंत्रण सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि सीएम ने सभी मांगों के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। आजाद पंचायत सर्वोदय संगठन के मुख्य संयोजक चिरंजीव प्रसाद अवस्थी ने बताया कि सीएम के आश्वासन के बाद अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्तूबर से कोट बाजार में आयोजित होनी वाली भूख हड़ताल व प्रदर्शन पर ग्रामीणों से रायशुमारी कर आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान राजेंद्र रांगड़, नत्थी सिंह भंडारी, डॉ. जनानंद नौटियाल, दुर्गेश सिलवाल, दिनेश रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed