{"_id":"6ac62d57627ff42ff70cbf2c","slug":"villagers-movement-affected-by-damaged-footbridge-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122636-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: क्षतिग्रस्त पैदल पुल से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: क्षतिग्रस्त पैदल पुल से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित
Wed, 07 Oct 2026 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। विकासखंड मोरी के सटुड़ी–सावणी पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना है। करीब 500 की आबादी वाले सटुड़ी गांव के लोगों के लिए यह मार्ग रोजमर्रा की आवाजाही का प्रमुख जरिया है।
ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों की ओर से कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत ऐसी है कि बरसात और खराब मौसम में जोखिम और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने भी सुरक्षित आवागमन के लिए जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है। संवाद