फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers demonstration regarding rotation system

Uttarkashi News: रोटेशन व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 18 May 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstration regarding rotation system
खरसाली और नारायणपुरी की महिलाओं ने जताया आक्रोश
विज्ञापन

राम मंदिर से आगे रोटेशन में वरियता दिए जाने की मांग
बड़कोट। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग में कुली एजेंसी संचालकों और जिला पंचायत के खिलाफ खरसाली और नारायणपुरी की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें राम मंदिर से आगे रोटेशन में वरियता दी जाए। कहा कि स्थानीय लोगों को अगर वरियता नहीं दी जाएगी, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में जिला पंचायत और कुली एजेंसी संचालकों की मनमानी के खिलाफ स्थानीय लोगों व घोड़े-खच्चर संचालकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। खरसाली गांव, नारायण पुरी गांव के बुजुर्ग, महिलाओं ने जानकीचट्टी में यमुनोत्री पैदल यात्रा सांकेतिक बाधित कर प्रदर्शन कर हंगामा किया।
विज्ञापन

फर्जी रजिस्ट्रेशन की जांच कर पारदर्शिता के साथ जानकीचट्टी यमुनोत्री कुली एजेंसी का संचालन करने की मांग की गई है। पूर्व की भांति इन गांवों को राम मंदिर से आगे रोटेशन व्यवस्था से अतिरिक्त वरियता दी जाए। नाराज ग्रामीणों व घोड़े-खच्चर संचालकों का आरोप है कि जिला पंचायत व ठेकेदार की मिलीभगत से एक ही घोड़े-खच्चर का कई लोगों के आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जिससे फर्जी रजिस्ट्रेशन वालों का नंबर रोज आ रहा है। घोड़े-खच्चर संचालकों व स्थानीय लोगों की नाराजगी को भांपते हुए तहसीलदार रेनु सैनी व चौकी प्रभारी गंभीर तोमर ने किसी तरह समझाया जाएगा। रोटेशन व्यवस्था को गंभीरता से लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed