फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers dance on folk songs in Haruni fair

हारुणी मेले में लोकगीतों पर थिरके ग्रामीण

Wed, 18 Aug 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Villagers dance on folk songs in Haruni fair
उत्तरकाशी के मनेरी आयोजित हारुणी मेले में नृत्य करतीं देव डोलियां। - फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड भटवाड़ी के मनेेरी गांव में हारूणी मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण अच्छी फसल की कामना के लिए देवी देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मेले का आयोजन 200 सालों से लगातार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को मनेरी गांव के राज राजेश्वरी देवी मंदिर परिसर में हारुणी मेले का शुभारंभ किया गया। धान की रोपाई के करीब एक माह बाद खेतों के हरेभरे हो जाने पर हर वर्ष मनेरी गांव में हारुणी मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान ग्रामीण अपनी अच्छी फसल की कामना के लिए देवी देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। नाग देवता के पुजारी की ओर से अखंड दीपक के साथ मेले का शुभारंभ किया जाता है। मनेरी के वासुकी नाग के सानिध्य में अतिथि देवता भैरव, समेश्वर व हीना के वासुकी नाग देवता की पूजा भी की जाती है। मंगलवार की रात ग्रामीण ढोल की थाप पर लोकगीतों के साथ लोकनृत्य करते रहे। बुधवार सुबह मंदिर परिसर में देवी देवताओं को भोग लगाकर ग्रामीणों में प्रसाद बांटा गया। मेला समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत ने कहा कि अपने मवेशियों की सुरक्षा व अच्छी फसल की कामना के लिए ग्रामीण 200 वर्षों से लगातार मेले का आयोजन कर रहे हैं। मेले के आयोजन में पंचायत सदस्य रविंद्र रावत, जगदंबा प्रसाद, योगेश उनियाल, कृष्णा प्रसाद नौटियाल, विद्या प्रसाद नौटियाल, देवी भंडारी, किशन सिंह रावत, देवता भंडारी, जय सिंह, प्रीतम सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed