फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers' anger erupted against chit fund company

चिटफंड कंपनी के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Mon, 11 Nov 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers' anger erupted against chit fund company
धौंतरी क्षेत्र में चिटफंड कंपनी के हाथों ठगी का शिकार हुए ग्रामीणों और कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय स्थित कंपनी के दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कंपनी पर खातों में जमा करीब तीस लाख नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन

धौंतरी निवासी दिनेश सिंह, भागवत सिंह, मुकेश सिंह, रामचंद्र, जुगल, मालचंद, फतेह सिंह, पूरण सिंह, विक्रम सिंह आदि ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जनबंधन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब एक साल पहले इस कंपनी ने धौंतरी में बाकायदा ऑफिस खोलकर वहां ग्रामीणों के खाते खुलवाए। एक साल तक ग्रामीण खातों में पैसा जमा करते रहे। अब कंपनी ने धौंतरी में अपना दफ्तर बंद कर दिया और ग्रामीणों के खातों में जमा धनराशि भी वापस नहीं कर रही है। कंपनी के अभिकर्ता के तौर पर धौंतरी क्षेत्र में कार्य कर रहे दिनेश सिंह ने बताया कि कंपनी को ग्रामीणों का करीब तीस लाख लौटाना है। बार-बार मांग करने पर कंपनी संचालकों ने उसे बीस लाख और दस लाख के दो चेक दिए, लेकिन वे बाउंस हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंपनी के संचालक प्रियंका तिवारी और सुरेश कुमार ने जनप्रबंधन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को बंद कर अब जनश्री गढ़वाल निधि नाम से नई कंपनी शुरू की है और इसके माध्यम से पैसा एकत्र कर रहे हैं। ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए कोतवाली बुलाया। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण एफआईआर दर्ज कर जांच राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दी है। राजस्व पुलिस से मामला रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने पर इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed