फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villager's fast started for compensation

मुआवजे के लिए ग्रामीण का अनशन शुरू

Sun, 20 Mar 2022 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Villager's fast started for compensation
यमुनोत्री हाईवे पर ऑलवेदर सड़क चौड़ीकरण प्रभावित ग्रामीण ने आश्वासन के बाद भी प्रतिकर का भुगतान न होने पर एनएच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को ग्रामीण ने ब्रह्मखाल चकड़ाधार प्रतिक्षालय में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिसे प्रतिकर से वंचित 9 अन्य ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ब्रह्मखाल निवासी मदन लाल पुत्र गैणु लाल की काश्तकारी व भूमिधरी भूमि व भवन हाईवे चौड़ीकरण की जद में आया। ग्रामीण मदन लाल ने बताया कि पिछले साल 18 से 21 दिसंबर तक भी प्रतिकर भुगतान की मांग को लेकर भूख हड़ताल की गई थी। उस समय प्रशासन ने एक माह के अंदर भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन माह बाद भी एनएच की ओर से प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया है। उनका परिवार वर्तमान समय में प्राथमिक विद्यालय गेंवला में निवासरत है। उनका बेटा व मां दिव्यांग हैं। हड़ताल को गोविंद लाल, शेखी लाल, डीडी विद्वान, मनोज राणा, चिरंजी लाल, यशपाल सिंह, हर्ष लाल, चतर सिंह, राकेश विद्वान, रघुवीर सिंह राणा ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed