फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Village guards raised the demand for respectable honorarium

Uttarkashi News: ग्राम प्रहरियों ने सम्मानजनक मानदेय की उठाई मांग

Wed, 27 May 2026 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 27 May 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Village guards raised the demand for respectable honorarium
बड़कोट। यमुना घाटी के ग्राम प्रहरियों ने दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। इसमें ग्राम प्रहरियों के लिए सम्मानजनक मानदेय देने की मांग उठाई। मंगलवार को बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्र के 71 ग्राम प्रहरी, ग्राम प्रहरी अध्यक्ष रणवीर सिंह राणा के नेतृत्व में दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्राम प्रहरी वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, वनाग्नि सुरक्षा और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में सहयोग करते हैं। ग्राम प्रहरियों का कहना है कि उन्हें केवल 2 हजार रुपये मानदेय मिलता है, जो आज के समय में बहुत कम है। उन्होंने बताया कि लगातार सरकारी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण वे खेती और मजदूरी जैसे अन्य काम भी नहीं कर पाते। दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्राम प्रहरियों के लिए सम्मानजनक मानदेय की मांग उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed