फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vigilant against the risks and defenses of hepatitis B

हेपेटाइटिस बी के खतरों व बचाव के प्रति किया जागरुक

Sun, 28 Jul 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vigilant against the risks and defenses of hepatitis B
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला महिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी में एसीएमओ डॉ.सीएस रावत ने लोगों को हेपेटाइटिस बी वायरस के खतरों, लक्षण व इससे बचने के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस बी एक संक्रामक बीमारी है, जो मनुष्य के लीवर को संक्रमित करती है। इस बीमारी के कारण लीवर में सूजन और जलन पैदा होती है। जबकि गंभीर स्थिति में व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है। जिसे सफल बनाने के लिए लोगों को सहयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराना चाहिए। इस मौके पर डॉ.एसडी सकलानी, डॉ.सुधा सिंह, डॉ.खुशबु पुजारी, डॉ.बर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर बड़कोट क्षेत्र स्थित राइंका खरादी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.जितेंद्र बिष्ट ने रोग के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकण के सदस्यों ने सभी को सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का निशुल्क वितरण भी किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, प्रधानाचार्य आशीष रमोला, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, भजन सिंह राणा, विनोद सिंह रावत, सुनील, महावीर, जयेंद्र सिंह रावत, खजान सिंह राणा, अवतार सिंह, मीनाक्षी भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed