{"_id":"6136429f8ebc3e17096d22dd","slug":"vegetable-market-will-shift-behind-kalikamli-dharamshala-utter-kashi-news-drn389613154","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीकमली धर्मशाला के पीछे शिफ्ट होगी सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीकमली धर्मशाला के पीछे शिफ्ट होगी सब्जी मंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे से लगी सब्जी मंडी काली कमली धर्मशाला के पीछे शिफ्ट होगी। रामलीला मैदान से हटाए गए रेड़ी-ठेली व फड़ व्यापारियों को भी यहीं जगह दी जाएगी। सोमवार को पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने काली कमली क्षेत्र का निरीक्षण किया।
शहर के मध्य में स्थित रामलीला मैदान से रेड़ी-ठेली व फड़ व्यापारियों को हटाए जाने से उनके समक्ष आजीविका का संकट गहराया हुआ है। कुछ दिनों पूर्व रेड़ी-ठेली व फड़ व्यापारियों ने जिला प्रशासन से उन्हें जगह उपलब्ध कराने की मांग की थी। सोमवार शाम पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने रेड़ी-ठेली व फड़ व्यापारियों के लिए काली कमली क्षेत्र में जगह तलाशी। उन्होंने कहा कि कालीकमली धर्मशाला के पीछे रेड़ी-ठेली व फड़ व्यापारियों के साथ सब्जी मंडी के लिए पर्याप्त जगह मौजूद है, जिसके लिए वहां स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए भी रेड़ी-ठेली व फड़ व्यापारियों के साथ सब्जी मंडी को मुख्य मार्ग से हटाया जाना जरूरी है। जगह बचने पर वहां दुपहिया वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस संबंध में वार्ता करने की बात कही।