फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vasantotsav begins in presence of Dev Doli

देव डोलियों की मौजूदगी में वसंतोत्सव का आगाज

Fri, 12 Feb 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav begins in presence of Dev Doli
पुरोला में आयोजित रवांई बसंतोत्सव एवं विकास मेले में पहुंची देव डोलियां व मेलार्थी। - फोटो : UTTER KASHI
नगर पंचायत की ओर से मिनी स्टेडियम में 15 दिवसीय रर्वाइं वसंतोत्सव एवं विकास मेले (बाजार की जातर) का राजा रघुनाथ, ओडारु जखंडी मटिया महासू की देव डोलियों ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

वसंतोत्सव एवं फाल्गुन संक्रांति के पुण्य पर्व पर नगर पंचायत की ओर से मिनी स्टेडियम में मेले का आयोजन किया गया है। मेले में नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने सभी पार्षदों संग देव डोलियों का स्वागत कर किया। नेगी ने कहा कि मेले की परंपरा और अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह परंपरा अगर बनी रहे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति को हस्तांतरित कर उन्हें अपनी माटी से जोड़े रखने को प्रेरित कर पाएंगे।
विज्ञापन

रवाईं की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए मेले में स्थानीय खानपान के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जिसमें अश्के, सिड़े आदि पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, सभासद रजनी शाह, पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत, प्रधान संघ अध्यक्ष धर्म लाल, बिहारी लाल शाह, पूर्व प्रमुख गिरवीर नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी, राजेंद्र शर्मा, मोहब्बत नेगी, राजेंद्र गैरोला, नवीन गैरोला, राजपाल पंवार, अमीचंद शाह, शिव कुमार चौहान, सुभाष नेगी, राजाराम नौडियाल, राम लाल नौडियाल, टीकाराम नौडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed