फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vaccination picks up pace in Gangotri and Yamunotri Dham

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Vaccination picks up pace in Gangotri and Yamunotri Dham
चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कोविड से बचाव की तैयारी तेज हो गई है। जहां यमुनोत्री धाम व इससे लगे जानकीचट्टी व खरसाली के अधिकांश ग्रामीणों का टीकाकरण हो चुका है, वहीं छूटे हुए लोगों के टीकाकरण में भी तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि तीर्थाटन व पर्यटन शुरू होने की संभावनाओं से पूर्व कोविड बचाव के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। यात्रा से जुड़े व्यवसायियों के टीकाकरण में तेजी लाई जा रही है। बताया कि गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित, पुजारियों, साधु संत समाज, प्रसाद की दुकान व होटल चलाने वालों के साथ धाम से लगे हर्षिल, धराली, मुखबा, झाला, भटवाड़ी आदि में कोविड टीकाकरण का कार्य गतिमान है। पर्यटक स्थल डोडीताल, दयारा बुग्याल, चांगशील आदि में भी टीकाकरण किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि गंगोत्री धाम में 36 साधु संतों को पहला टीका लग चुका है। वहीं हर्षिल के आसपास के गांव के 1047 लोगों को पहला व 154 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है। वहीं यमुनोत्री धाम में जानकीचट्टी के आसपास के गांव के 440 लोगों को पहला टीका लगाया गया है। शेष लोग जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें दो दिन के अंदर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed