फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Unlimited work initiation for regularization started

नियमितीकरण के लिए बेमियादी कार्यबहिष्कार शुरू

Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Unlimited work initiation for regularization started
उत्तरकाशी में नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते कर्मचारी। - फोटो : UTTER KASHI
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग में संविदा के जरिये कार्यरत कर्मचारियों ने नियमितीकरण सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने मांगों का शीघ्र निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी महावीर सिंह राणा ने कहा कि वह लंबे समय से केंद्रीय सैनिक बोर्ड नई दिल्ली की गाइड लाइन के अनुसार नियुक्ति प्रदान कर नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि विभाग में अधिकारियों को सातवां वेतन आयोग का लाभ मिल चुका है। सिर्फ उनके साथ ही सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बलवीर कैंतुरा ने कहा कि राज्य गठन के बाद से किसी को भी अब तक नियमित नौकरी नहीं मिल पाई है। कार्यबहिष्कार करने वालों में सोबन पंवार, महेंद्र थपलियाल, एएस बिष्ट, भोला पंवार, कल्याण गुर्साइं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू
पौड़ी। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सेवारत पूर्व सैनिक संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि 7वें वेतनमान का लाभ केवल अधिकारियों को दिया जा रहा है, लेकिन संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है, जो उचित नहीं है। कहा कि वेतनमान का लाभ नहीं मिलने से संविदा कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यबहिष्कार करने वालों में मदन सिंह, हरीश ध्यानी, लक्ष्मण सिंह, जयकृत सिंह कठैत, रमेश गुर्साइं, कुलवीर सिंह, मकान सिंह, सोबत सिंह, रवींद्र सिंह, सचेंद्र सिंह, विपिन चंद्र और विकुल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की भांति सातवें वेतन का लाभ दें
पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन ने की मांग, कार्यबहिष्कार शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग में कार्यरत पूर्व सैनिकों ने अधिकारियों की भांति सातवें वेतन का लाभ देने, विभागीय संविदा में नियुक्ति देने समेत पांच सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है।

सोमवार को पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों का निराकरण की मांग को लेकर बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर निदेशक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने अधिकारियों की भांति उन्हें भी सातवें वेतनमान का लाभ देने, 30 अक्तूबर 2018 को मुख्यमंत्री ने विभागीय संविदा में परिवर्तित करने की लिखित स्वीकृति देने के बावजूद जमीनी स्तर पर इसे लागू करने, विभागाध्यक्ष के ओर से पूर्व में जारी कार्यवृत्त और निर्णय से कर्मियों को अवगत कराने की मांग की जा रही है। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने भी कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए धरना पर बैठे। इस मौके पर कैप्टन दीवान सिंह बागड़ी, केशर सिंह, देवेंद्र सिंह, महेंद्र रावत, शांति सिंह, सोबन सिंह, गुलाब सिंह, गोपाल बीर सिंह, उत्तम सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed