{"_id":"6a0460a06f8838b07609796d","slug":"undergraduate-first-year-admission-process-begins-at-puroula-college-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119863-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: महाविद्यालय पुरोला में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: महाविद्यालय पुरोला में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू
Wed, 13 May 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 13 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीकरण
पुरोला। बीएल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में स्नातक प्रथम वर्ष बीए व बीएससी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया एक मई से प्रारंभ हो चुकी है जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। कला संकाय में हिंदी व अंग्रेजी विषय में 160-160 सीटें निर्धारित की गई हैं जबकि अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र में 80-80 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
वहीं विज्ञान संकाय के गणित वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित तथा बायो वर्ग में वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं रसायन विज्ञान में प्रत्येक विषय के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्राचार्य एके तिवारी ने बताया की ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। प्रवेश प्रक्रिया में तकनीकी सहायता के लिए समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक सिंह से मोबाइल नंबर 8006060988 एवं 9536532292 पर संपर्क किया जा सकता है।