फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uncontrolled vehicles occupy Yamunotri Highway, raising concerns ahead of Chardham Yatra

Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित वाहनों का कब्जा, चारधाम यात्रा से पहले बढ़ी चिंता

Sun, 22 Feb 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicles occupy Yamunotri Highway, raising concerns ahead of Chardham Yatra
आए दिन लग रहा है जाम, लोग हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर पुरानी तहसील से लेकर बड़कोट गांव के ऊपर तक सड़क के दोनों ओर अनियंत्रित वाहनों की पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
नगर यमुनोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव होने के साथ ही तहसील मुख्यालय भी है जिससे यहां प्रतिदिन लोगों का भारी दबाव रहता है। अब चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर होने वाली अनियंत्रित पार्किंग पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। नगर क्षेत्र के सरुखेत से दोबाटा तक करीब तीन किमी लंबे हिस्से में सड़क संकरी होने व दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने से यातायात अक्सर प्रभावित रहता है और लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि बड़कोट गांव में बनी पार्किंग अब निशुल्क नहीं है। इससे स्थानीय लोग वाहनों को हाईवे किनारे खड़े कर घर चले जाते हैं और बाहर से आने वाले लोग भी सड़क पर ही वाहन पार्क कर देते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान सड़क पर अनियंत्रित पार्किंग नहीं होने दी जाएगी और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed