फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uk board exam result 2016.

बोर्ड परीक्षा में रहा निजी विद्यालयों का दबदबा

Wed, 25 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 25 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन

इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में इस बार भी निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। इनमें भी गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी, सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ एवं पुरोला, बिरजा इंटर कालेज तथा जीनियस पब्लिक स्कूल पुरोला का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित गोस्वामी गणेश दत्त विद्या मंदिर से 100 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और 147 इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए। हाईस्कूल में सभी छात्र-छात्राएं अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए। जबकि इंटरमीडिएट में भी सिर्फ दो विद्यार्थी ही अनुत्तीर्ण हुए। विद्यालय से इंटरमीडिएट की मेरिट में दो छात्र तथा हाईस्कूल में छह छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया। प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की मेहनत से ही यह सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ के छात्र-छात्राओं ने बीते सालों की भांति इस बार भी राज्य की मेरिट सूची में स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस बार हाईस्कूल की मेरिट में विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने राज्य की मेरिट में स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 153 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी और सभी अच्छे नंबरों से पास हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 100 में से 90 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल ने कहा कि अगले वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम और बेहतर रहे, इसके प्रयास किए जाएंगे।

सरस्वती विद्या मंदिर पुरोला भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कदम बढ़ा रहा है। यहां इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल 112 में से सिर्फ एक छात्र अनुत्तीर्ण हुआ। इंटरमीडिएट में भी 98 छात्र-छात्राओं में से 93 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। हाईस्कूल की मेरिट में पांच छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई।


पुरोला के ही जीनियस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं पहली बार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल सभी 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की और दो ने मेरिट में जगह बनाई। प्रधानाचार्य अर्जुन रावत ने कहा कि अगले वर्ष और बेहतर परिणाम के प्रयास किए जा रहे हैं। बिरजा इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ से भी एक छात्रा ने इंटरमीडिएट की मेरिट में स्थान पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed