फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two more names linked in treasury embezzlement case

कोषागार गबन मामले में दो नाम और जुड़े

Mon, 17 Jan 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two more names linked in treasury embezzlement case
उत्तरकाशी। कोषागार गबन मामले में पुलिस जांच में दो और नाम सामने आए हैं। दोनों के खातों में करीब 10 लाख से अधिक की धनराशि डाली गई है। दोनों कोषागार कर्मचारी नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किस कर्मचारी ने इन खातों में धनराशि जमा कराई है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी कोषागार गबन मामले में परतें खुलती जा रही हैं। पूर्व में सहायक कोषाधिकारी बृजेंद्र लाल ने तीन लोगों के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें महिला पीआरडी कर्मचारी आरती, सहायक लेखाकार महाबीर सिंह व सहायक कोषाधिकारी धमेंद्र शाह शामिल थे। तीनों पर करीब 42 लाख से अधिक के गबन का आरोप था। साथ ही दोनों कोषागार कर्मियों को जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया था। अब पुलिस जांच में एक युवक व एक महिला का नाम सामने आया है। इनके खातों में भी दूसरे लोगों की पेंशन की रकम डाली गई थी। विवेचना अधिकारी प्रकाश सिंह राणा ने बताया कि गौरव कुमार के खाते में आठ लाख से अधिक व सुधा नाम की एक महिला के खाते में 179970 रुपये डाले गए हैं। एसएसआई प्रकाश राणा ने बताया कि किस कोषागार कर्मचारी ने यह धनराशि डाली है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed