फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two groups of workers were killed, one worker injured

नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना का काम ठप कर श्रमिकों ने शुरू किया आंदोलन

Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two groups of workers were killed, one worker injured
सतलुज जल विद्युत निगम की निर्माणाधीन 60 मेगावाट की नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना में कार्य कर रहे मजदूर अपने हितों को लेकर मुखर हो गए हैं। दो दिनों से काम बंद कर मजदूर धरने पर डटे हुए हैं। मजदूरों के बीच दो गुट बनने के कारण बृहस्पतिवार को यहां जमकर मारपीट और बवाल हुआ। इसमें एक मजदूर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा मोरी में 60 मेगावाट की नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के सिविल कार्य कर रही जेपी कंस्ट्रक्शन कंपनी में श्रमिक कार्य कर रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी उन्हें मानक के अनुसार मानदेय नहीं दे रही है। साथ ही जोखिम भरी साइटों पर सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। मांगों के निराकरण को बुधवार से श्रमिकों ने काम बंद कर धरना शुरू किया। बृहस्पतिवार को उनके समर्थन में श्रमिक संगठन सीटू के प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन किया। इस बीच परियोजना प्रभावित बैनोल गांव के ग्रामीणों और कई मजदूरों ने सीटू संगठन के पदाधिकारियों का विरोध दिया। मजदूरों के बीच दो गुट बनने पर विवाद बढ़ा और दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें नैटवाड़ निवासी जनक सिंह (34) पुत्र राजेंद्र सिंह घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक भी विवाद थमा नहीं है। मजदूर संगठनों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता का दौर जारी है।
विज्ञापन

वहीं जेपी कंस्ट्रक्शन कंपनी के महाप्रबंधक केके सती ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। सतलुज जल विद्युत निगम के सहायक प्रबंधक जीएस पुंडीर का कहना है कि मजदूरों को प्रदेश सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार मजदूरी दी जा रही है। उधर, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, भगवती पयाल, राजेंद्र पुरोहित बताया कि संगठन ने 15 दिन पहले भी मजदूरों की ओर से 19 सूत्री मांगपत्र कंपनी को सौंपा था, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed