{"_id":"601a113d0457736f0c250f6576ec8b7d","slug":"two-days-badeathi-tekhla-route-will-be-used-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन तक बडे़थी-तेखला मार्ग से होगी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन तक बडे़थी-तेखला मार्ग से होगी आवाजाही
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को दो दिन बड़ेथी-तेखला वैकल्पिक राजमार्ग से सफर करना पड़ेगा। बीआरओ नौ से 10 जनवरी को हाईवे के चुंगी-बड़ेथी वाले दो सौ मीटर हिस्से पर डामर कराने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लिए पूर्ण रूप से बंद करेगा।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) आपदा से जगह-जगह बदहाल हुए गंगोत्री हाईवे की दशा सुधारने में तेजी से कार्य करने में जुट गया है।
बीआरओ ने राजमार्ग के भूस्खलन एवं भूधसांव सिंगोटी एवं रतूड़ीसेरा वाले डेंजर प्वाइंट को ठीक कराने के बाद चुंगी-बड़ेथी वाले दो सौ मीटर हिस्से को ठीक करने की तैयारी में है, जिसे 9 व 10 जनवरी को बीआरओ इधर से गुजरने वाले वाहनों को बड़ेथी-तेखला वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ड करेगा।
बीआरओ के ओसी सोमेंद्र बनर्जी ने बताया कि हाईवे के चुंगी-बड़ेथी वाले हिस्से में डामर कार्य करवाने के साथ अन्य पैच वर्क किए जाएंगे। वाहनों की आवाजाही होने के कारण काम करने में दिक्कतें आती है। इस लिए वाहनों की आवाजाही बड़ेथी-तेखला वैकल्पिक मार्ग से की जाएगी।