{"_id":"583305974f1c1bb204b3a505","slug":"two-bear-attacks-on-people-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर भालू का हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों पर भालू का हमला, गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
Updated Mon, 21 Nov 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bear
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट तहसील क्षेत्र में भालू ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी बड़कोट ले जाया गया। दोनों को टांके आए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे खनेड़ा गांव की 17 वर्षीय युवती कंचन (पुत्री वीरेंद्र सिंह) जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। साथ गई एक अन्य महिला के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया। उसे 108 सेवा से सीएचसी बड़कोट लाया गया।
विज्ञापन
दूसरी घटना सुबह 9 बजे की है। भंसाड़ी गांव के 65 वर्षीय नत्थे सिंह खेतों में मवेशियों के लिए चारा-पत्ती लेने गए थे कि इसी बीच उन पर भालू ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें बड़कोट सीएचसी लाए। नत्थे सिंह के बेटे प्रवीन सिंह रावत ने बताया कि उनके पिता के शरीर पर गहरे जख्म हैं। डॉक्टर ने छह टांके लगाए हैं। सीएचसी के डॉक्टर अंगद राणा ने बताया कि कंचन के पैरों पर गहरे घाव हैं।
विज्ञापन
उसे 12 टांगे लगे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि भालू मादा है और उसके साथ दो बच्चे भी हैं। वहीं अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि स्टाफ को लिखित रूप में क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वह खेतों और जंगल आदि में समूह के रूप में जाएं ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर वे अपना बचाव कर सकें।
विज्ञापन