{"_id":"582722c14f1c1b6729b3b63a","slug":"truck-driver-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
Updated Sat, 12 Nov 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Accident
बनचौरा क्षेत्र के शिरा गडोली में शुक्रवार रात को हुए ट्रक दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। देर रात होने के कारण चालक की पहचान नहीं हो पाई।
शनिवार को राजस्व प्रशासन ने चालक का शव बरामद करने के साथ ही चालक की पहचान नरेश कुमार (40) पुत्र बलवंत निवासी नवाबगढ़ विकासनगर के रूप में की।
बता दें कि नरेश कुमार शुक्रवार को बनचौरा क्षेत्र के शिरा गडोली में सड़क कार्य के लिए विकास नगर से रोड़ी लेकर आया था। चिन्यालीसौड़ तहसील के नायब तहसीलदार सब्रू शाह ने बताया शुक्रवार को ट्रक रोड़ी लेकर आया था और वह गडोली के पास ट्रक सड़क धंसने के कारण 50 मीटर खाई में गिर गया था। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।