फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   trivendra singh panwar press confrence.

अहम की लड़ाई में उक्रांद ने खोया जनता का विश्वास

Tue, 10 May 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 10 May 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन

उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि व्यक्तियों की गलत नीतियों और नियत के चलते उक्रांद ने जनता का विश्वास खोया है, लेकिन पार्टी की नीति और संविधान में कभी कोई खोट नहीं रहा है। दल में अब पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट और प्रीतम पंवार जैसे धोखेबाज पैदा न हो इसके लिए दल ने नई रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन


वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में यदि किसी क्षेत्र से उक्रांद प्रत्याशी जीतकर विधानसभा में आता है, तो सरकार बनाने के लिए उक्रांद किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी। पत्रकार वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष पंवार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का काम किया है।
विज्ञापन


विधायकों की खरीद फरोख्त कर देवभूमि का नाम बदनाम किया है। मूल निवास और स्थाई राजधानी को लेकर उक्रांद ने 2008 में भाजपा और 2013 में कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया, लेकिन कुछ लोग अपने व्यक्तिगत हितों को देखते हुए उक्रांद को मजधार में छोड़कर सत्ता के साथ बने रहे। उन्होंने बताया कि उक्रांद पूरे 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पहले चरण में 26 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से विष्णुपाल सिंह रावत पार्टी के प्रत्याशी होंगे। बताया कि इस वर्ष 31 दिसंबर तक दल ने ढाई लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष पूरण चंद रमोला, कुंदन पोखरियाल, ओम प्रकाश निरंकारी, जेठू लाल भारती, रविंद्र नौटियाल भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed