फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Training personnel absent notice

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस

Sun, 05 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 05 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन 202 मतदान स्थलों के 808 कर्मियों को सैद्धांतिक एवं ईवीएम की जानकारी दी गई। बताया गया कि अब तक 31 कर्मी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे हैं, जिनको लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


पालिका सभागार में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में आयोग प्रेक्षक वीर सिंह ठाकुर ने कहा मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की डायरी महत्वपूर्ण होती है, जिसमें मतदान के दिन की हर घंटे की घटना व जानकारी का उल्लेख किया जाता हैं।
विज्ञापन


बताया कि पीठासीन अधिकारी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकारों का प्रयोग करते हुए मतदान स्थल की दो सौ मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों के प्रति कठोर कार्रवाई कर सकता है। जिलाधिकारी इंदुधर बौडाई ने कहा कि मतदान कार्यों के संपादन के दौरान प्रत्येक कार्मिक को टीम भावना से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई सामान्य समस्या होती है, तो उसका सभी को मिलकर समाधान करना चाहिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, प्रभारी मतदान कार्मिक भरत चंद भट्ट, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नमित रमोला, डा. पीके सिंह, अभिनव नौटियाल, दीपक रतूड़ी, सीएस नेगी, बीडी डोभाल, विनोद बड़ोनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed