{"_id":"60d89ff48ebc3ebb940f8303","slug":"traffic-remained-closed-for-three-hours-on-gangori-bridge-utter-kashi-news-drn3828406154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोरी पुल पर तीन घंटे बंद रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोरी पुल पर तीन घंटे बंद रही आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी पुल पर रविवार को तीन घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान बीआरओ की ओर से पुल का सामान्य अनुरक्षण (मेंटेनेंस) का काम पूरा किया गया, जिसमें पुल पर लगी प्लेटों के नट बोल्ट चेक किए गए।
वर्ष 2012 में असीगंगा नदी में आई बाढ़ में गंगोरी पुल टूट गया था, जिसके बाद यहां बीआरओ ने बेली ब्रिज का निर्माण किया, जो वर्ष 2017-18 में दो बार ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही के दौरान टूटा। इसके बाद यहां देश का पहला न्यू जनरेशन ब्रिज (प्रोटेबल मोड्यूलर) बनाया गया। बीआरओ पुल टूटने की घटनाओं के बाद से ही पुलों की सामान्य मेंटेनेंस को लेकर गंभीर है। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बीआरओ ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक गंगोरी पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद रखकर सामान्य मेंटेनेंस काम पूरा किया। इसमें पुल पर लगी प्लेटों को खोलकर प्रत्येक नट-बोल्ट को चेक किया गया। मेंटेनेंस काम पूरा होने के बाद दोपहर बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही बहाल हुई। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर अवनीश शर्मा ने बताया कि यह सामान्य अनुरक्षण था, जो हर शनिवार को किया जाता है। इस बार पुल के मध्य की प्लेटों को चेक करने के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी गई।
सामान्य पुल की तरह भार वहन क्षमता रखता है पुल
गंगोत्री हाईवे पर गंगोरी में लगाए गए देश के पहला न्यू जनरेशन ब्रिज अपने आप में खास है। 190 फीट लंबे इस ब्रिज की चौड़ाई 4.5 मीटर है। ब्रिज से अन्य पुलों की भांति ही भारी वाहनों की आवाजाही हो सकती है। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर अवनीश शर्मा ने बताया कि पुल को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर फोल्ड करके कहीं भी ले जाकर फिट किया जा सकता है।