{"_id":"5d4052508ebc3e6cab1f7188","slug":"traffic-affected-by-landslides-on-gangotri-and-yamunotri-highways-utter-kashi-news-drn314670118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन के कारण प्रभावित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन के कारण प्रभावित रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे समेत करीब आधा दर्जन मोटर मार्गों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित रही। हाईवे बाधित होने पर प्रशासन ने घंटों तक वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोके रखा।
सोमवार रात को जिले के विभिन्न हिस्सों में शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी पूरे दिन भर जारी रही। इस कारण जगह-जगह भूस्खलन होने से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सहित दो संपर्क मार्ग बंद हो गए। गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बने चुंगी बड़ेथी लैंडस्लाइड जोन में मलबा पत्थर गिरने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि मनेरा बाईपास से रूट डायवर्ट होने से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं ओजरी-डबरकोट में सुबह साढ़े पांच बजे भूस्खलन होने के कारण यमुनोत्री हाईवे बाधित रहा। प्रशासन ने सभी वाहनों को घंटों तक स्यानाचट्टी व बड़कोट में सुरक्षित स्थानों पर रोके रखा। एनएच कर्मियों ने सुबह करीब सात बजे तक मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया, लेकिन करीब 300 मीटर के इस हिस्से में दलदल व पत्थर गिरने के कारण यहां से आवाजाही वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। वहीं धौंतरी-ठांडी तथा सरनौल-राजगढ़ी मोटर मार्गों पर भी भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित रहा। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार संबंधित विभागों के कर्मचारी दोनों संपर्क मार्गों को खोलने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि ओजरी-डबरकोट तथा बड़ेथी चुंगी में सुरक्षित आवाजाही के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं।