{"_id":"57cc42e54f1c1ba83031739f","slug":"traders-unleashes-ire-at-unannounced-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 04 Sep 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में विद्युत कटौती को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक सप्ताह से हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह होते ही बत्ती गुल हो रही है, जो देर शाम को ही बहाल हो पा रही है। इससे गुस्साएं नगर व्यापार मंडल ने हनुमान चौक पर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कई दिनों से हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों में रोष है। रविवार को नगर व्यापार मंडल ने हनुमान चौक के पास बिजली अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर व्यापार मंडल के महामंत्री अंकित उप्पल ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ऊर्जा निगम ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिशासी अभियंता के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वहीं यूपीसीएल के ईई गौरव सकलानी का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में बिजली लाइनों की मरम्मतीकरण का काम चल रहा है, जिससे शटडाउन लेना पड़ रहा है। अभी कुछ दिनों तक यह काम लगातार चलेगा। कार्य पूरा होने के बाद समस्या हल हो जाएगी। प्रदर्शनकारियों में नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र पंवार, यशपाल पंवार, ओपी साह, विकास सूरी, अनुज सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन