{"_id":"614dd8f58ebc3efadf554c62","slug":"trade-board-team-won-the-trophy-utter-kashi-news-drn391371141","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल की टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल की टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में चल रही श्री काशी विश्वनाथ फुटबॉल रनिंग ट्रॉफी पर व्यापार मंडल बी की टीम ने कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को रनिंग ट्रॉफी का फाइनल मुुकाबला व्यापार मंडल बी और बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं। हाफ टाइम के बाद व्यापार मंडल की टीम ने पहला गोल कर 1-0 से मैच अपने नाम कर लिया।
नगर पालिका बाड़ाहाट की ओर से आयोजित श्री काशी विश्वनाथ फुटबॉल रनिंग ट्रॉफी में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार शाम को व्यापार मंडल बी और बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब के बीच शानदार मुकाबला हुआ। व्यापार मंडल की टीम से शिवम राणा ने एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने रामलीला मैदान में लंबे समय बाद खेलों के आयोजन के लिए नगर पालिका की सराहना की। प्रतियोगिता के आयोजकों में पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल शामिल थे। विशिष्ट अतिथि ठाकुर महेंद्रपाल परमार ने विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पूर्व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेफरी मिलन क्षेत्री, सुनील कुमार, शिवा चौधरी, विजेंद्र सिंह, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, सभासद महावीर चौहान, ऊषा चौहान, देवेंद्र चौहान, अजीत गुसाईं आदि मौजूद थे।