फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tourists gathered in Gangotri and Harshil Valley before the doors opened.

Uttarkashi News: कपाट खुलने से पहले गंगोत्री और हर्षिल घाटी में उमड़े पर्यटक

Mon, 06 May 2024 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 06 May 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Tourists gathered in Gangotri and Harshil Valley before the doors opened.
गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले ही उमड़ रहे श्रद्धालु । संवाद।
व्यापारी और होटल व्यवसायी खुश, बोले-अच्छे कारोबार के संकेत
विज्ञापन

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने में अभी कुछ दिन बचे हैं। वहीं धाम सहित हर्षिल सहित बगोरी, धराली में पर्यटकों की अच्छी संख्या देखने को मिल रही है, जिससे हर्षिल घाटी और गंगोत्री धाम के व्यापारी और होटल व्यवसायी काफी खुश हैं।
गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष कपाट खुलने से पहले ही गंगोत्री धाम में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की अच्छी आमद देखने को मिल रही है। इसके साथ ही हर्षिल सहित धराली,बगोरी में भी पर्यटक अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। गंगोत्री धाम के होटल व्यवसायी चंद्र सिंह ने बताया कि गंगात्री नेशनल पार्क के गेट के खुलने के बाद पर्यटक अच्छी संख्या में धाम में पहुंच रहे हैं। हालांकि पूर्व में यहां पर व्यवस्थाएं न होने के कारण पर्यटक और यात्री गंगोत्री नहीं रुक रहे थे, लेकिन पिछले 10 दिनों से कपाट खुलने की तैयारी को लेकर सभी व्यापारी और होटल व्यवसायी गंगोत्री पहुंच चुके हैं, जिससे यहां पर व्यवस्थाएं मिलने से अब यात्री गंगोत्री धाम रुक रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं यात्री गंगोत्री में गंगा स्नान का पुण्य अर्जित कर रहे हैं। वहीं सप्ताहांत के कारण हर्षिल भी पिछले दो दिनों पूरा पैक रहा। धराली में रात्रि में होटलों में पर्यटक कमरे किराये पर ले रहे हैं। होटल व्यवसायी संजय पंवार सहित मंजुल पंवार का कहना है कि यह हर्षिल घाटी के पर्यटन के लिए शुभ संकेत हैं।

गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले ही उमड़ रहे श्रद्धालु । संवाद।

गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले ही उमड़ रहे श्रद्धालु । संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed