{"_id":"621b9b8cba64330d425de102","slug":"tourist-place-pink-kantha-buzzing-with-tourists-due-to-snowfall-utter-kashi-news-drn4051628126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से पर्यटन स्थल गुलाबी कांठा पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से पर्यटन स्थल गुलाबी कांठा पर्यटकों से गुलजार
विज्ञापन
यमुनोत्री क्षेत्र से लगे पर्यटक स्थल गुलाबी कांठा पहुंचा पर्यटकों का दल।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल जमकर हो रही बर्फबारी के बाद यमुनोत्रीधाम से लगे गुलाबी कांठा टॉप पर्यटकों से गुलजार हैं। हर वर्ष बढ़ती पर्यटकों की आमद से स्थानीय लोगों में उत्साह है और लोगों को किसी न किसी रूप में अच्छी आमदनी हो रही है।
गुलाबी कांठा पर्यटक स्थल यमुनोत्री धाम के पड़ाव हनुमानचट्टी से करीब छह किमी दूर पैदल रास्ते से होकर पहुंचते हैं। वैसे यहां पर वर्षों से मसूरी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आईएएस अधिकारियों का टूर आता-जाता रहता था लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से स्थानीय युवाओं के प्रयास व मीडिया के सहयोग से खूब प्रचारित प्रसारित होने से विभिन्न प्रांतों के साथ विदेशी पर्यटकों की आवाजाही से चहल पहल बढ़ी है। क्षेत्र के डॉ. नरेश पंवार, अरविंद सिंह पंवार, जगवीर सिंह ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे के नजदीक गुलाबी कांठा रमणीक पर्यटक स्थल से आगे तीन से 10 किमी के बीच इससे बेहतर रमणीक बुग्याल पर्यटक स्थल बंगाणी थाच, दरबा टॉप व बींथाच टॉप है।
अब भी कई पर्यटक स्थल हैं गुमनाम
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के कई और पर्यटक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की जरूरत है। क्षेत्र के संजय डोभाल, अजबीन पंवार ने कहा कि यहां पर चारधाम यात्रा के अलावा अनेकों पर्यटक स्थल हैं लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण यह पर्यटक स्थल मानचित्र पर न आने से पर्यटक उन स्थलों से दूर हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें विकसित कर प्रचारित किया जाए तो यहां पर 12 महीने तीर्थाटन-पर्यटन यात्रा चल सकती है और लोगों को रोजगार मिल सकता है।