फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Three more coronas, including doctors, infected in Kotdwar Base Hospital

कोटद्वार बेस अस्पताल में डॉक्टर समेत तीन और कोरोना संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three more coronas, including doctors, infected in Kotdwar Base Hospital
मंगलवार को कोटद्वार बेस अस्पताल के एक डॉक्टर सहित तीन और लोगों पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, सोमवार को कोरोना संक्रमित हुए सिलोगी के एक युवक के कारण सिलोगी बाजार को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है। इन दोनों मामलों में कोरोना संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए 45 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि बेस अस्पताल कोटद्वार में दो नर्सों के कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल के 38 स्वास्थ्य कर्मियों की मंगलवार को एंटीजन सैंपलिंग की गई, जिसमें इमरजेंसी में तैनात एक अन्य डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर के सीधे संपर्क में आए परिजन, मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों सहित 15 लोगों को बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। बुधवार को उनके कोरोना सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क की सूची में आने के बाद उसे आइसोलेट कर दो अगस्त को सैंपल लिया गया था। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उधर, दुगड्डा क्षेत्र में आइसोलेट की गई 53 वर्षीय महिला का दो अगस्त को सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट भी मंगलवार को पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 24 जुुुलाई को हरिद्वार से आए होम क्वारंटीन किए गए सिलोगी क्षेत्र के एक युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सिलोगी बाजार को सील कर दिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक नैनवाल ने बताया कि युवक के दो परिजन उसके लिए क्वारंटीन सेंटर में भोजन लेकर जाते थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिलोगी के 30 लोगों के सैंपल लेकर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। उनके सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने तक सिलोगी बाजार में आवाजाही प्रतिबंधित करते हुए बाजार सील कर दिया गया है।
उत्तरकाशी में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव
उत्तरकाशी। मंगलवार को जिले में 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 239 पहुंच गई हैं। इनमें से 68 एक्टिव केस हैं।
जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल बिस्वास ने बताया कि मंगलवार को आरटीपीसीआर जांच में जिले में कुल आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनके अलावा डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार से चिन्यालीसौड़ में ही रैपिड एंटीजन टेस्टिंग शुरू कर दी गई है, जिसमें पांच लोग संक्रमित मिले हैं। सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में अभी 68 एक्टिव केस हैं। कलक्ट्रेट के निकट पूर्व में बनाए गए कंटेनमेंट जोन की अवधि पूरी होने पर जल्द ही कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से आवाजाही शुरू करने की तैयारी है।
टिहरी में भी मिले चार कोरोना संक्रमित
नई टिहरी। जिले में चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर 524 हो गई है। तीन मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। अब तक कुल 497 लोगों ने जंग जीती है। दो लोगों की इससे मौत भी हुई है। जबकि कोरोना के 25 एक्टिव केस रह गए हैं। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार आइसोलेट किया है।
एडीएम ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामला मिले हैं। इनमें चंबा के दो, जाखणीधार और नरेंद्रनगर के एक-एक लोग शामिल हैं। बताया कि दो लोग बिहार और दो दिल्ली से 31 जुलाई को टिहरी पहुंचे थे। 113 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 958 सैंपलों की रिपोर्ट अभी भी आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग में अब तक 9956 लोगों की सैंपलिंग की, जिनमें से 6852 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली। 195 संस्थागत और 728 लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं।
कोरोना पॉजीटिव के खरीदारी करने पर श्रीकोट में एक दुकान बंद
कॉलेज प्रशासन ने कोविड लैब में संक्रमण की संभावना से किया इनकार
एक संकाय सदस्य का पति निकला था कोरोना पॉजीटिव
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीकोट गंगानाली में एक कोराना पॉजीटिव व्यक्ति ने जिस जनरल स्टोर में खरीददारी की, उसको फिलहाल बंद कर दिया गया है। साथ ही स्टोर स्वामी को क्वारंटीन किया गया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कोविड जांच लैब में कार्यरत एक संकाय सदस्य का पति दो अगस्त को दिल्ली से कॉलेज के आवासीय परिसर में आया था। इसी दिन उसका सैंपल ले लिया गया। 3 अगस्त को उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई, जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
चौकी प्रभारी श्रीकोट महेश रावत ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने श्रीकोट के एक जनरल स्टोर में खरीददारी की थी, जिस पर स्टोर को फिलहाल बंद करा दिया गया है। स्टोर संचालक को होम क्वारंटीन किया गया है। तहसीलदार सुनील राज ने बताया कि संचालक के सैंपल तीन-चार दिन बाद लिए जाएंगे। स्टोर और जहां कोरोना पॉजीटिव के रुकने की संभावना थी, वहां सैनिटाइज किया गया है। इधर, प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि संकाय सदस्य के परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। लैब में संक्रमण की संभावना नहीं है। क्योंकि सोमवार को लैब सैनिटाइजेशन के लिए बंद रहती है। लैब 2 की शाम और 3 अगस्त को सैनिटाइज की थी। इस दौरान संबंधित डॉक्टर लैब में नहीं आई।
जिले में पहुंचने से पहले ही होगा टेस्ट : डीएम
उत्तरकाशी। जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए जिले के प्रवेश द्वार चिन्यालीसौड़ में ही बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग करने की व्यवस्था की गई है।

डीएम मयूर दीक्षित ने कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के उपायों पर चर्चा की। डीएम ने टेस्टिंग किटों की संख्या बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही क्वारंटीन किए गए लोगों की कड़ी निगरानी करने तथा सर्वे तेज कर खांसी, जुखाम, बुखार के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने के के निर्देश दिए। आरटीपीसीआर जांच की धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए उन्होंने लैब से समन्वय स्थापित करने को कहा। बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह, सीएमओ डा. डीपी जोशी, एसडीएम देवेंद्र नेगी एवं आकाश जोशी, डा. बीके विश्वास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed